CG NEWS : मछली पकड़ने गए युवक अपने ही जाल में फसा, हुई मौत…

रायपुर, 11 जुलाई 2022 : जगदलपुर जिले से युवक की तालाब में डूबने से मौत की खबर आ रही है। दरअसल, युवक तालाब में मछली पकड़ने गया था। अचानक युवक का अपने ही बिछाये जाल में पैर फस गया। जिसके बाद युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई है। यह मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक जवाहर नगर वार्ड निवासी नन्नू ठाकुर नामक व्यक्ति हमेसा की मछली पकड़ने तालाब में गया था, बिती रात भी मछली पकड़ने तालाब गया था, किन्तु घर वालो को इसकी जानकारी नहीं थी। वहीँ पानी में कहीं गहरे गड्ढे होने के कारण और गंगा मुंडा तालाब में डुब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। युवक की लाश को आज बरामद कर लिया गया है।