CG NEWS : युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, सुसाइट नोट में लिखी यह बाते…
रायपुर, 11 जुलाई 2022 : छत्तसीगढ़ के बिलासपुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहाँ एक युवक ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। इस घटना के बाद लोगों में हडकंप मच गया। यह मामला सीपत थाना क्षेत्र का है। सूचना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुटी हुई है।
पुलिस को युवक के शव के पास से सुसाइट नोट बरामद हुआ है। जिसमें लिखा हुआ है कि घर वालों को परेशान न करें। फिलहाल युवक किस वजह से फांसी लगाई है ये स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में लगी हुई है।
