CG NEWS : नदी में तैरती मिली युवक की लाश, मामले की जांच में जुटी पुलिस…
रायपुर, 19 जुलाई 2022 : बिलासपुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहाँ एक युवक की नदी में तैरती हुई लाश मिली है। इस घटना के बाद लोगों में हडकंप मच गया। युवक की हत्या कर उसके शव को फेंका गया है, या उसने आत्महत्या की है। इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है। आशंका है कि वह किसी का घटना का भी शिकार हो सकता है। मामला तखतपुर थाना क्षेत्र के पचबहरा गांव का है।
पचबहरा गांव में मंगलवार सुबह के वक्त लोग काम करने खेत की तरफ गए थे। कुछ लोग मनियारी नदी के आस-पास भी गए थे। यहीं पहुंचे लोगों ने देखा था कि नदी में एक शख्स का शव तैर रहा है। जिसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई । मौके पर पहुचकर पुलिस ने शव को पानी से निकाला। मृतक युवक के पॉकेट से कुछ डॉक्यूमेंट बरामद हुये है। डॉक्यूमेंट के आधार पर युवक का नाम पता चला। पता चला कि युवक बिलासपुर के लोफंदी का रहने वाला था। उसका नाम बैसाखू पटेल(33) था। फिलहाल पुलिस अभी इस मामले की जांच कर रही है।
