CG NEWS : अपने साथियों के साथ एक्सीडेंट देखने जा रहे, तीन युवक हुए एक्सीडेंट का शिकार…

रायपुर, 10 जून 2022 : राजधानी के सरगांव-रायपुर नेशनल हाईवे से भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है। हादसा बीती रात की है जहाँ अनियंत्रित ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दो युवकों की मौके पर  ही मौत हो गई वहीं तीसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

तीनों युवकों को सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी। तीनों युवक ग्राम पंचायत मोहभट्ठा के रहने वाले है। मृतकों में राजेश वर्मा (36 वर्ष) के साथ मनोज साहू (32 वर्ष) और राम सहाय वर्मा (48 वर्ष) शामिल हैं।

दरअसल, राजेश वर्मा अपने 2 साथियों के साथ खाना खाकर बैठा हुआ था, जहां उन्हें खबर मिली कि एक ट्रक ने कार को ठोकर मार दी। इस पर राजेश अपने साथियों के साथ मोटर साइकिल में सवार होकर एक्सीडेंट देखने निकल पड़ा। लेकिन उनको क्या पता था की एक्सीडेंट देखने जाते समय खुद ही एक्सीडेंट का शिकार हो जाएंगे। सरगांव थाना पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

You may have missed