CG CRIME NEWS : बेरहम पति ने बीवी की पीट-पीटकर की हत्या…
रायपुर, 22 जून 2022 : जांजगीर से बड़ी खबर आ रही है, जहाँ 3 महीने पहले हुई महिला की हत्या मामले में पुलिस आरोपी तक पहुंच गई है। उसका हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके पति ने ही किया था। वह महिला पर चरित्र शंका करता था। जिसकी वजह से दोनों के बीच आय -दिन झगड़ा हुआ करता था। झगड़ा इतना जायदा बढ़ गया की आरोपी ने बेहरमी के साथ डंडे से पीट-पीटटकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। यह पूरा मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, अवरीद निवासी गंगाराम श्रीवास(32) अपनी पत्नी संगीता श्रीवास(30) के साथ गांव में रहता था। दोनों के बीच अकसर झगड़ा हुआ करता था। इस बीच 11 मार्च को संगीता बेहोशी की हालत में परिजनों को मिली। जिसके बाद कुछ दिनों तक अस्पताल में इलाज चला फिर मौत हो गई। फिर इस बात की सूचना महिला के शरीर में कई जगहों पर चोट के निशान मिले थे। शव का पीएम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया था।
पुलिस को पीएम रिपोर्ट से पता चला कि संगीता की हत्या हुई है। पुलिस ने गंगाराम से सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी पति ने गुनाह कबूल कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
