राजधानी के डीडी नगर में मिली महिला की रक्त रंजिश लाश , जाँच में जुटी पुलिस…

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नए साल के पहले ही दिन हत्या का मामला सामने आया है। यहाँ डीडी नगर थाना क्षेत्र के इंद्रप्रस्थ फेस-2 कालोनी के एक मकान में महिला की रक्त रंजिश लाश मिली। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस के साथ फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम पहुंची और जांच में जुट गई। महिला के सिर पर सामने हिस्से में भारी वस्तु से वार कर हत्या की गई।
जानकारी के अनुसार 50 वर्षीय पी. नीता राव की मकान के कमरे में लाश मिली। महिला के पति पी. गौरी ने पुलिस को बताया है कि वह टाटीबंध में रहता है, इंद्रप्रस्थ कालोनी में पत्नी और बेटा रहते थे। वह सोमवार को पत्नी से मिलने के लिए मोबाइल से संपर्क कर रहा था। कई बार फोन करने पर जब फोन नहीं उठाया तो उसने बेटे के नंबर पर फोन किया। उसका नंबर बंद आने के वह दोपहर में घर गया तो दरवाजा खुला था।
अंदर पत्नी खून से लथपथ मृत पड़ी थी। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी।प्रारंभिक पड़ताल में पुलिस को जानकारी मिली है कि मृतका का बेटा पी. नागेश राव अपनी मां के साथ आए दिन विवाद, झगड़ा करता था। उसकी उम्र 30 वर्ष है। वह नशे का आदी है। पुलिस को आशंका है कि विवाद के चलते नागेश ने अपनी मां की हत्या कर फरार हो गया। बहरहाल डीडी नगर थाना व क्राइम ब्रांच की टीम जांच में जुटी है। पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा होने का दावा कर रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *