BJP सांसद संतोष पांडे को मिली जान से मारने की धमकी…

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव के बीजेपी सांसद संतोष पाण्डेय को धमकी भरा फोन आया है। इसकी शिकायत कवर्धा एसपी से की गई है। इसके बाद पुलिस के इस मामले की जांच कर रही हैं।

बताया गया कि राजनांदगांव सांसद संतोष पाण्डेय की पत्नी पर काल आया। काल सांसद के पुत्र ने रिसीव किया। काल करने वाले ने सांसद संतोष पाण्डेय को जान से मारने की धमकी दी है। सांसद ने इसकी जानकारी एसपी को दी, तो पता चला कि नंबर पाकिस्तान का है।

You may have missed