बीरगांव नगर निगम की अभिनव पहल कृ पीएम आवास योजना (शहरी) के लाभार्थी परिवारों के लिए हुए विविध आयोजन
बीरगांव (रायपुर)।
नगर पालिक निगम बीरगांव द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के हितग्राहियों एवं उनके परिवार के सदस्यों के लिए निगम के सभा कक्ष में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत क्विज प्रतियोगिता, चित्रकला (ड्रॉइंग) प्रतियोगिता एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में हितग्राहियों एवं उनके परिवार के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आवास से लाभान्वित परिवारों के सदस्यों की रचनात्मकता को सामने लाना तथा निगम और हितग्राहियों के बीच बेहतर समन्वय एवं संवाद के लिए सकारात्मक वातावरण तैयार करना इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर श्री नंदलाल देवांगन उपस्थित रहे। इस अवसर पर आयुक्त श्री युगल किशोर उर्वशा, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के नोडल अधिकारी श्री धन्नू लाल देवांगन, सहायक नोडल अधिकारी श्री कृष्णा विजय सिंह, CLTC आर्किटेक्ट तथा निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
चित्रकला प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान शिवम ध्रुव, द्वितीय स्थान काव्या प्रजापति एवं तृतीय स्थान अन्नू वर्मा ने प्राप्त किया। वहीं जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान एलीशा साहू, द्वितीय स्थान दिव्या प्रजापति एवं तृतीय स्थान जस कुमार जोशी ने प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान के. लक्ष्मीण यदु, द्वितीय स्थान खुशी शर्मा एवंतृतीय स्थान नंदनी देवांगन है, और क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सत्येंद्र सिंह यादव, द्वितीय स्थान किशोर वर्मा एव तृतीय स्थानं तेज बहादुर सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सभी विजेता प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि एवं उपस्थित अधिकारियों ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं हितग्राहियों एवं उनके परिवारों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास, सामाजिक सहभागिता तथा राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रोत्साहित करती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का आयोजन प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के हितग्राहियों को सामाजिक एवं रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से किया गया। सभी प्रतियोगिताएं सफलतापूर्वक एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुईं। अंत में प्रतिभागियों एवं उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।
