बिलासपुर रेल मंडल की महिला बॉक्सर सना माचू का भारतीय टीम में चयन, विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

बिलासपुर रेल मंडल की महिला बॉक्सर सना माचू का चयन आगामी विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में हुआ है। सना वर्तमान में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में CCTC के पद पर कार्यरत हैं।

विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन 4 से 14 सितंबर तक लिवरपूल, इंग्लैंड में किया जाएगा, जिसमें सना माचू भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सना को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, “यह न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश के लिए गर्व की बात है। सना की मेहनत, प्रतिभा और आत्मविश्वास छत्तीसगढ़ की बेटियों के लिए प्रेरणा है।”

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सना अपने दमदार प्रदर्शन से भारत का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन करेंगी और भविष्य की पीढ़ियों को प्रेरणा देंगी।

You may have missed