IAS ऑफिसर्स का बड़ा ट्रांसफर शो: छत्तीसगढ़ में कई कलेक्टर बदले, देखें पूरी लिस्ट

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के बाद पहली बार बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की गई है। राज्य सरकार ने एक साथ 41 IAS अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस फेरबदल में कई जिलों के कलेक्टरों समेत उच्च पदस्थ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। आइए डालते हैं एक नज़र तबादला सूची पर:
वरिष्ठ IAS अधिकारियों के तबादले:
1. टोपेश्वर वर्मा (2005): अध्यक्ष, राजस्व मंडल, बिलासपुर।
2. जनक प्रसाद पाठक (2007): विशेष सचिव, वन विभाग।
3. शिखा राजपूत तिवारी (2008): आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा एवं आयुष का अतिरिक्त प्रभार।
4. प्रियंका शुक्ला (2009): विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग।
5. किरण कौशल (2009): प्रबंध संचालक, मार्कफेड व नागरिक आपूर्ति निगम का अतिरिक्त प्रभार।
6. अवनीश शरण (2009): आयुक्त, नगर तथा ग्राम निवेश व गृह निर्माण मंडल का अतिरिक्त प्रभार।
7. सुनील कुमार जैन (2009): आयुक्त, बिलासपुर संभाग।
8. के.डी. कुंजाम (2009): सदस्य, राजस्व मंडल।
10. कार्तिकेय गोयल (2010): संचालक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं प्रबंध संचालक, वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन।
11. सारांश मित्तर (2010): आयुक्त, आदिम जाति व अनुसूचित जाति विकास।
12. पदुम सिंह एल्मा (2010): संचालक, महिला एवं बाल विकास।
13. रमेश कुमार शर्मा (2010): विशेष सचिव, गृह विभाग।
14. धर्मेश कुमार साहू (2010): विशेष सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग।
15. भूरे सर्वेश्वर नरेन्द्र (2011): कलेक्टर, राजनांदगांव।
16. जितेन्द्र कुमार शुक्ला (2011): मिशन संचालक, जल जीवन मिशन।
17. जन्मेजय महोबे (2011): कलेक्टर, जांजगीर-चांपा।
18. रिमिजियुस एक्का (2011): संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास।
19. रजत बंसल (2012): संचालक, भौमिकी व खनिकर्म, प्रबंध संचालक, राज्य खनिज विकास निगम।
19. तारण प्रकाश सिन्हा (2012): आयुक्त, मनरेगा, संचालक पीएम आवास योजना ग्रामीण।
20. इफ्फत आरा (2012): अपर संभागीय आयुक्त, रायपुर व दुर्ग।
21. दिव्या उमेश मिश्रा (2012): कलेक्टर, बालोद।
22. संजय अग्रवाल (2012): कलेक्टर, बिलासपुर।
23. इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल (2013): कलेक्टर, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई।
24. जगदीश सोनकर (2013): प्रबंध संचालक, अंत्यावसायी सहकारी वित्त निगम व संचालक, अनुसंधान संस्थान।
25. डॉ. संतोष कुमार देवांगन (2013): आयुक्त, उच्च शिक्षा व राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान का अतिरिक्त प्रभार।
26. कुंदन कुमार (2014): कलेक्टर, मुंगेली।
27. ऋतुराज रघुवंशी (2014): संचालक, लोक शिक्षण व साक्षरता मिशन।
28. नुपूर राशि पन्ना (2015): कलेक्टर, कोण्डागांव।
29. विजय दयाराम के. (2015): संचालक, तकनीकी शिक्षा व कौशल विकास का अतिरिक्त प्रभार।
30. राहुल देव (2016): संचालक, कृषि व संयुक्त सचिव, कृषि विभाग।
31. दीपक कुमार अग्रवाल (2016): नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन।
32. अरविन्द कुमार एक्का (2016): संयुक्त सचिव, राजस्व विभाग व संचालक मुद्रण।
33. संतन देवी जांगड़े (2016): संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग।
34. डॉ. संजय कन्नौजे (2016): कलेक्टर, सारंगढ़-बिलाईगढ़।
35. सुखनाथ अहिरवार (2016): सचिव, राज्य निर्वाचन आयोग व संयुक्त सचिव, खेल विभाग।
36. भगवान सिंह उइके (2016): कलेक्टर, गरियाबंद।
37. आकाश छिकारा (2017): उप सचिव, आवास एवं पर्यावरण विभाग व सीईओ, रायपुर विकास प्राधिकरण।
38. मयंक चतुर्वेदी (2017): कलेक्टर, रायगढ़।
39. कुणाल दुदावत (2017): कलेक्टर, दंतेवाड़ा।
40. चंद्रकांत वर्मा (2017): संचालक, पशु चिकित्सा सेवाएं व सीईओ, जलग्रहण एजेंसी।
41. अजय कुमार अग्रवाल (2019): प्रबंध संचालक, छग राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम।
यह फेरबदल राज्य शासन द्वारा प्रशासनिक कार्यों में तेजी, दक्षता और पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से किया गया है।