मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर नागरिकों को बड़ी राहत, नगरीय निकायों में अब 15 अप्रैल तक जमा कर सकेंगे संपत्तिकर एवं विवरणी

रायपुर 01 अप्रैल 2022: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर नागरिकों को बड़ी राहत मिली है। आम नागरिकों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए नगरीय निकायों में संपत्तिकर और विवरणी जमा करने के लिए 15 दिवस की विशेष छूट प्रदान की गई है, जिससे आम नागरिक अब नगरीय निकायों में संपत्तिकर का भुगतान 15 अप्रैल तक कर सकेंगे। इससे पहले नगरीय निकायों में कर दाताओं को संपत्तिकर तथा विवरणी जमा करने के लिए अंतिम तिथि 31 मार्च तक निर्धारित थी। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्रालय द्वारा आज इस संबंध में सभी जिला कलेक्टरों, संभाग आयुक्तों और मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत को निर्देश जारी कर दिए गए है।

You may have missed