BIG NEWS : कर्ज में डूबे एक ही परिवार के पांच लोगों की फंदे में लटकती मिली लाश…

समस्‍तीपुर, 05 जून 2022 : बिहार के समस्‍तीपुर में एक ही परिवार के पांच लोगों के शव  फंदे में लटकते मिलने की खबर आ रही है। इस घटना के बाद लोगो में हडकंप मच गया। यह घटना विद्यापतिनगर थाना के मऊ गांव की हैं। घटना शनिवार की देर रात्रि की बताई जा रही है। सुबह होने पर जब लोगों को इस घटना की जानकारी हुई तो लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी के अनुसार, आर्थिक तंगी व कर्ज के कारण सामूहिक आत्‍महत्‍या माना जा रहा है।

बताया जा रहा है कि मऊ गांव के वार्ड निवासी मनोज झा आटो चलाकर व खैनी बेचकर अपने परिवार का गुजर बसर करते थे। पारिवारिक दायित्वों का निर्वहन करने के क्रम में उन्होंने कई समूहों से ऋण भी लिया था। इस कारण बार-बार उन्हें तकादा भी झेलना पड़ रहा था। साथ ही डांट भी खाना पड़ता था।

मृतकों में वार्ड 11 निवासी रविकांत झा के पुत्र मनोज झा (45), मनोज झा की मां सीता देवी (65), मनोज झा के पुत्र सत्यम कुमार (10), शिवम कुमार (07) एवं मनोज की पत्नी सुंदरमणि देवी (38) शामिल हैं। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घेराबंदी कर मामले की जांच कर रही है

You may have missed