बड़ी खबर : यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 22 लोगों की हुई मौत….

नई दिल्ली, 03 जुलाई 2022 : पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के जोब जिले से भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है। जहाँ एक बस खाई में गिर गई है। इस हादसे में 22 लोगों की मौत हो गई। वही 11 लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है।

पुलिस को इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच गई। फिलहाल यहां रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। घटना पर एक अधिकारी ने बताया कि, बस में 30 लोग सवार थे। वही घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है। यह बस रावलपिंडी से क्वेटा जा रही थी। इस घटना का कारण पता नहीं चल पाया है।  

इसके साथ ही आस-पास के अस्पतालों में भी जरुरी अलर्ट जारी कर दिया गया है और बचाव अभियान में मदद के लिए क्वेटा से भी कई टीम को बुलाया गया है। बता दें कि पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में दुर्गम और पर्वतीय इलाकों के कारण हर साल सड़क दुर्घटनाओं में सैकड़ों लोगों की मौत हो जाती है।

You may have missed