नई दिल्ली , 18 फरवरी 2023 : निक्की यादव मर्डर केस में दिल्ली काइम ब्रांच ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए निक्की की हत्या मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनमें साहिल गहलोत के पिता वीरेंद्र सिंह, भाई अशीष और नवीन, दोस्त लोकेश और अमर को गिरफ्तार किया है। आरोपी नवीन दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल है। निक्की की शव को फ्रिज में छुपाने में उसके दोस्त और कजिन भाई ने साथ दिया था।
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस हिरासत में रिमांड के दौरान साहिल गहलोत से पूछताछ की गई। उसने अपना पूरा प्लान बताया और कहा कि निक्की की हत्या के बाद उसने अन्य सह-आरोपी व्यक्तियों को इसके बारे में जानकारी दी थी। उसके बाद वे सभी साथ में शादी समारोह में शामिल हुए थे।
इसके बाद सभी 5 सह-आरोपियों (पिता, दो चचेरे भाई, आशीष और नवीन और दो दोस्त अमर और लोकेश) से पूछताछ की गई और उनकी भूमिका की पुष्टि और पता लगाने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। आगे की जांच चल रही है।