विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका , कार्यकारी अध्यक्ष भाजपा में शामिल…

नई दिल्ली ,28 सितंबर 2022 : हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को आज एक बड़ा झटका लगा है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की मौजूदगी में आज यानी बुधवार को भाजपा में शामिल हुए।
उन्होंने दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। हर्ष महाजन ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। हर्ष महाजन हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस का बड़ा चेहरा थे।