नई दिल्ली , 15 अक्टूबर 2022 : बैंक खाताधारकों के लिए यह खबर काम की है.अगर आपको बैंक से संबंधित जरुरी काम है तो वह निपटा ले क्योकि इस माह में सबसे बड़ा त्योहार दीवाली है जो पूरे पांच दिनों तक मनाया जाता है। त्योहारों के चलते इस महीने बैंक की छुट्टियों से भरा हुआ है। आने वाले 16 दिन छुट्टियों से भरे हुए है। इन 16 दिनों में अलग-अलग जोन में बैंक कुल 10 दिन बंद रहने वाले हैं।
अगर आपको भी आने वाले दिनों में बैंकों से जुड़ा कोई काम निपटाना है, तो समय पर निपटा लीजिए। वैसे तो आजकल अधिकतर बैकिंग काम घर बैठे ही हो जाते हैं, लेकिन फिर भी कई कार्यों के लिए हमें बैंक ब्रांच जाना होता है।
ऐसे में यह जरूरी है कि जब हमें ब्रांच जाना हो, उस दिन बैंक खुले रहें। इसके लिए आपको बैकों की छुट्टियों के बारे में पता होना जरूरी है, जिससे असुविधा से बचा जा सके।
इतने दिन बंद रहेंगे बैंक
16 अक्टूबर 2022 : रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। 18 अक्टूबर 2022 : कटि बिहू होने के कारण असम में बैंक बंद रहेंगे। 22 अक्टूबर 2022 : चौथा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। 23 अक्टूबर 2022 : रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। 24 अक्टूबर 2022 : काली पूजा/दीपावली/लक्ष्मी पूजन (दिवाली)/नरक चतुर्दशी के चलते गंगटोक, हैदराबाद, इंफाल के अलावा पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। 25 अक्टूबर 2022 : लक्ष्मी पूजा/दीपावली/गोवर्धन पूजा के चलते गंगटोक, हैदराबाद, इंफाल और जयपुर में बैंक बंद रहेंगे। 26 अक्टूबर 2022 : गोवर्धन पूजा/विक्रम संवत नववर्ष के चलते अहमदाबाद,बेलापुर, बेंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, शिमला और श्रीनगर जोन में बैंक बंद रहेंगे। 27 अक्टूबर 2022 : भाईदूज के चलते गंगटोक, इंफाल, कानपुर और लखनऊ जोन में बैंक बंद रहेंगे। 30 अक्टूबर : 2022 रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। 31 अक्टूबर 2022 : सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के चलते रांची, पटना और अहमदाबाद जोन में बैंक बंद रहेंगे।