नई दिल्ली , 10 नवंबर 2022: अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ ने 19 नवंबर को बैंक हड़ताल का आह्वान किया है, जिससे अगले सप्ताह पूरे देश में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होंगी। बता दें कि 19 नवंबर को तीसरा शनिवार है।
नियमों के अनुसार पहले और तीसरे शनिवार को सभी बैंक खुले रहते है। लेकिन इस अब शनिवार को बैंक बंद रहेंगे। सोमवार को एक नियामक फाइलिंग में बैंक ऑफ बड़ौदा ने कहा, अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ के महासचिव ने भारतीय बैंक संघ को हड़ताल का नोटिस दिया है, जिसमें बताया गया है कि उनके सदस्य अपनी मांगों को लेकर 19.11.2022 को हड़ताल पर जा सकते हैं।
वहीं इसकी वजह से एटीएम सर्विस भी बाधित होने की संभावना है। हालांकि माना जा रहा है कि बैंकों की ओर से इस हड़ताल के दौरान बैंकिंग सेवाओं को सुचारू रूप से जारी रखने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। हालांकि अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई काम अटका है तो उसे 19 तारीख से पहले ही निपटा लें, जिससे आपके किसी बैंक संबंधी कार्य में बाधा न आए।