Wednesday, February 19, 2025

सैफ अली खान पर हमला: घर में घुसे शख्स ने चाकू से किया हमला, अस्पताल में भर्ती

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर बुधवार रात उनके ही घर में चाकू से हमला किया गया। इसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। खबरों के अनुसार, सैफ का ऑपरेशन किया गया और उनकी कॉस्मैटिक सर्जरी भी चल रही है। ऑपरेशन के दौरान सैफ के घाव से तीन इंच लंबी नुकीली चीज भी निकाली गई।

सूत्रों के अनुसार, एक अज्ञात शख्स सैफ के घर में घुसा और दोनों के बीच हाथापाई हुई। घटना के समय सैफ के परिवार के अन्य सदस्य भी घर में मौजूद थे। रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि घर में घुसे शख्स की नौकरानी से बहस हुई और जब सैफ ने उसे शांत करने की कोशिश की, तो उस व्यक्ति ने उन पर हमला कर दिया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद बांद्रा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। करीना कपूर खान भी अस्पताल में सैफ से मिलने सुबह 4:30 बजे पहुंचीं। पुलिस के अनुसार, यह घटना रात करीब 2:30 बजे सैफ के बांद्रा स्थित घर पर हुई, जहां चोर ने सैफ पर चाकू से हमला किया। हालांकि, पुलिस ने कहा कि सैफ की चोटें गंभीर नहीं हैं, और यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि चोटें चाकू से आईं या हाथापाई में।

सैफ अली खान का बांद्रा के सतगुरु शरण बिल्डिंग में एक शानदार 3 बेडरूम अपार्टमेंट है, जिसमें छत, बालकनी और स्विमिंग पूल भी है। इस अपार्टमेंट में सैफ, करीना कपूर खान और उनके बच्चे तैमूर और जेह रहते हैं।

इस घटना के बाद, पहले जयदीप अहलावत के पिता के निधन और अब सैफ अली खान के घायल होने के कारण फिल्म की शूटिंग को रोक दिया गया है।

Related Articles

रायपुर में युवाओं के लिए अभिनव पहल, इनोवेट और यूथ हॉस्टल प्रस्ताव को मिली केंद्रीय सराहना

प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व एवं उपमुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग अरुण साव के मार्गदर्शन में राज्य नगरीय प्रशासन एवं विकास...

रायपुर में विजय जलूस के दौरान गोलीबारी: कांग्रेस कार्यकर्ता को एयरगन का छर्रा लगा, एकेडमी संचालक हिरासत में

रायपुर के कोटा इलाके में मंगलवार रात को एक चौंकाने वाली घटना हुई। कांग्रेस पार्षद रोनिता प्रकाश जगत के विजय जलूस के दौरान ओशियन...

चेंबर प्रतिनिधि मंडल ने वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी को राज्य बजट पर सुझाव सौंपे, सकारात्मक प्रतिक्रिया

चेंबर प्रतिनिधि मंडल ने वित्त मंत्री से राज्य बजट पर सुझाव दिए 18 फरवरी 2025 को चेंबर प्रतिनिधि मंडल ने राज्य वित्त मंत्री माननीय श्री...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow Us

344FansLike
822FollowersFollow
69FollowersFollow

Latest Articles

रायपुर में युवाओं के लिए अभिनव पहल, इनोवेट और यूथ हॉस्टल प्रस्ताव को मिली केंद्रीय सराहना

प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व एवं उपमुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग अरुण साव के मार्गदर्शन में राज्य नगरीय प्रशासन एवं विकास...

रायपुर में विजय जलूस के दौरान गोलीबारी: कांग्रेस कार्यकर्ता को एयरगन का छर्रा लगा, एकेडमी संचालक हिरासत में

रायपुर के कोटा इलाके में मंगलवार रात को एक चौंकाने वाली घटना हुई। कांग्रेस पार्षद रोनिता प्रकाश जगत के विजय जलूस के दौरान ओशियन...

चेंबर प्रतिनिधि मंडल ने वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी को राज्य बजट पर सुझाव सौंपे, सकारात्मक प्रतिक्रिया

चेंबर प्रतिनिधि मंडल ने वित्त मंत्री से राज्य बजट पर सुझाव दिए 18 फरवरी 2025 को चेंबर प्रतिनिधि मंडल ने राज्य वित्त मंत्री माननीय श्री...

लालपुर ओवर हेड टैंक की सील्ट सफाई संपन्न, अमलीडीह ओवर हेड टैंक की सफाई 20 फरवरी को होगी

रायपुर - रायपुर जिला कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के आदेश और नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर,...

आयुक्त अबिनाष मिश्रा ने स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान और राजस्व वसूली कार्य को प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए

रायपुर - आज रायपुर जिला कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर नगर निगम आयुक्त अबिनाष मिश्रा ने नगर...