आसाराम को यौन उत्पीड़न मामले में आजीवन कारावास, गांधीनगर सत्र न्यायालय ने सुनाई सजा…

नई दिल्ली, 1 फरवरी  2023 : योन उत्पीड़न मामले में आसाराम बापू को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। गांधीनगर की सेशन कोर्ट ने यह फैसला सुनाया है। कोर्ट ने सोमवार को इस मामले में आसाराम को दोषी करार दिया था।

बता दें कि आसाराम की शिष्या ने वर्ष 2013 में आसाराम और उसके बेटे साईराम के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। सूरत की दो बहनों ने आसाराम और नारायण साईं के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी। आसाराम पर अहमदाबाद स्थित मोटेरा आश्रम में शारीरिक शोषण के आरोप लगे थे। इस मामले में आासाराम सहित अन्य छह लोगों पर भी मामला दर्ज हुआ था।

आसाराम बापू को उम्र कैद की सजा सुनाने के साथ ही उस पर 23 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया. साथ ही पीड़िता को 50 हजार रुपये का मुआवजा देने का भी आदेश दिया. दोनों बहनों ने साल 2013 में आसाराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

इसके बाद सुनवाई के दौरान दोनों के ऊपर कई बार इस मुकदमे से पीछे हटने का दबाव बनाया गया था, लेकिन वे डटी रही थीं. आखिरकार 9 साल लंबी सुनवाई के बाद उनकी लड़ाई रंग लाई और आसाराम को इस मामले में सजा सुनाई गई है।

 

 

 

 

 

You may have missed