छत्तीसगढ़ में भाजपा आते ही पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल , 36 पुलिस कर्मी का ट्रांसफर…

बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ में भाजपा की सत्ता आते ही बलौदाबाजार जिले के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। यहां अधिकारियों-कर्मचारियों का ट्रांसफर ऑर्डर जारी है। बुधवार को 5 निरीक्षक और मंगलवार को एसएसपी दीपक झा ने 31 अधिकारियों-कर्मचारियों का स्थानांतरण आदेश जारी किया है।
पुलिस विभाग द्वारा जारी लिस्ट में निरीक्षक और उप निरीक्षक से आरक्षक तक के अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले का आदेश जारी हुआ। सभी के तबादले जिले के अंदर ही हुए हैं।
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद से जिले में पुलिस विभाग का ये पहला तबादला है। जारी किए आदेश में 5 निरीक्षक, 1 उप निरीक्षक, 6 सहायक उपनिरीक्षक, 10 प्रधान आरक्षक, 12 आरक्षक और 2 महिला आरक्षक के नाम शामिल हैं।

You may have missed