छत्तीसगढ़ के 18 पुलिस अफसरों की पदोन्नति को मिली मंजूरी, एक-दो दिनों में आदेश जारी होने की संभावना
January 2, 2025 Yogesh Katre
रायपुर: छत्तीसगढ़ के 18 पुलिस अफसरों की पदोन्नति को हरी झंडी मिल गई है। विभागीय पदोन्नति समिति ने इन अफसरों के प्रमोशन को मंजूरी दे दी है और अब एक-दो दिनों में पदोन्नति के आदेश जारी हो सकते हैं।
31 दिसंबर को आईपीएस अफसरों की पदोन्नति के लिए डीपीसी (विभागीय पदोन्नति समिति) की बैठक आयोजित की गई, जिसमें मुख्य सचिव अमिताभ जैन, डीजी अशोक जुनेजा, एसीएस मनोज पिंगुआ समेत अन्य अफसरों ने हिस्सा लिया। इस बैठक में प्रमोशन की कतार में खड़े सभी अफसरों की पदोन्नति को मंजूरी दे दी गई।
डीआईजी से आईजी प्रमोशन
छत्तीसगढ़ के दुर्ग और राजनांदगांव पुलिस रेंज के प्रभारी आईजी अब पूर्णकालिक आईजी बन जाएंगे। रामगोपाल गर्ग और दीपक झा, जो 2007 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं, पहले डीआईजी के रूप में प्रभारी आईजी थे। अब प्रमोशन के बाद उनके पदनाम से ‘प्रभारी’ हटा दिया जाएगा और वे पूर्णकालिक आईजी के रूप में कार्य करेंगे। इसके अलावा, 2007 बैच के अभिषेक शांडिल्य भी सीबीआई डेपुटेशन से लौटकर आईजी प्रमोट होंगे।
पदोन्नति की यह प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है, और जल्द ही प्रमोशन के आदेश जारी किए जाएंगे।

