भाजपा विधायक दल के स्थाई सचिव के पद पर हुई नियुक्ति इन्हें मिली जिम्मेदारी…

रायपुर , 10 जनवरी 2023 : भाजपा विधायक दल के स्थाई सचिव के पद पर नई नियुक्ति की गई है। नए नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने यह सूचना प्रदेश प्रभारी ओमप्रकाश माथुर, सह प्रभारी नितिन नबीन और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह को भेजी है।
छत्तीसगढ़ में भाजपा शासन की तीसरी पारी में जितेंद्र वर्मा स्थाई सचिव बनाए गए थे। वे आठ साल तक यह जिम्मेदारी संभाल रहे थे। पिछले साल उन्हें दुर्ग जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई थी। इसके बाद से इस पद पर नियुक्ति नहीं की गई थी।
अब आशुतोष दुबे को यह जिम्मेदारी दी गई है।बता दें कि विधायक दल के स्थाई सचिव की जिम्मेदारी विधायक दल की बैठकें ऑर्गनाइज करने के साथ समन्वय बनाने की होती है।
देखें, नेता प्रतिपक्ष चंदेल का पत्र..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed