रायपुर, 24 जनवरी 2023 : राजधानी रायपुर के धरना प्रदर्शन स्थल बूढ़ातालाब में प्रदेशभर से हज़ारो की संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्व्रारा कलेक्टर दर पर वेतन समेत 6 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेशभर के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं दूसरे दिन भी धरने पर बैठी रही।
इनकी हड़ताल 27 जनवरी तक जारी रहेगी। इसके चलते आंगनबाड़ी केंद्रों में ताला लटका हुआ है। गर्भवती महिलाओं, माताओं एवं बच्चों को पोषण आहार नहीं मिल पा रहा है।
हड़ताल के दूसरे दिन मंगलवार को प्रदेशभर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं पहुंची हैं। इसके चलते बूढ़ा तालाब के पास जाम लगा रहा, जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पडा।
नंदनवन हाईवे के पास भी आंगनबाड़ी महिलाओं ने चक्काजाम किया। प्रदर्शन में शामिल होने आ रही महिलाओं को पुलिस ने रोका, जिसके बाद महिलाएं सड़क पर ही प्रदर्शन करने लगी, जिससे जाम लग गया।