रायपुर , 26 नवंबर 2022 : राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगने के बाद बवाल मचा हुआ है। जिसके बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस लीगल सेल ने मध्यप्रदेश भाजपा नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
पुलिस के अनुसार, कांग्रेस पदाधिकारियों ने राजधानी रायपुर के सिविल लाइन्स थाना में इस मामले को लेकर आवेदन दिया था जिसके बाद भादवि की धारा 120-बी, 153-ए, 504, 505 (1) और 505 (2) के तहत पुलिस ने मध्यप्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर के खिलाफ उकसाने, षड्यंत्र करने, दंगा भड़काने के प्रयास का अपराध दर्ज किया है। कांग्रेस पदाधिकारियों ने भारत जोड़ो यात्रा के वीडियो में छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।