मुंबई , 02 मई 2023 : मुंबई एयरपोर्ट आज 2 मई को अस्थायी रूप से 6 घंटे के लिए बंद रहेगा. बता दे सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट बंद रखा जाएगा. मॉनसून के लिए एयरपोर्ट पर मरम्मत और मेंटनेंस की जाएगी जिसकी वजह से एयरपोर्ट को बंद रखा जाएगा.
एयरपोर्ट के एक संचालक की मानें तो परिचालन में निरंतरता बनाए रखने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर साल एयरपोर्ट की मेंटेनेंस होती है. इंजीनियर और एयरसाइड की टीमें हवाई पट्टी का निरीक्षण करती हैं कि उसमें कोई कमी तो नहीं आई है. अगर कोई कमी होती है तो उसकी मरम्मत की जाती है. यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा इस दौरान एयरपोर्ट पर मौजूद दोनों रनवे (09/27 और 14/32) को मरम्मत के लिए करीब 6 घंटे तक बंद रखा जाएगा.
एयरपोर्ट ने जानकारी दी है कि शाम 5 बजे के बाद से परिचालन फिर शुरू कर दिया जाएगा. छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट दुनिया का दूसरा सबसे व्यस्त सिंगल-रनवे एयरपोर्ट है, यहां से हर दिन लगभग 900 उड़ानें संचालित होती हैं. ऐसे में एयरपोर्ट को 6 घंटे तक बंद रखना एक बड़ा कदम है. लेकिन यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए 2 मई को इसे अस्थाई रूप से बंद रखा जाएगा. इससे फ्लाइट के ऑपरेशन को बिना किसी परेशानी के जारी रखने में मदद मिलेगी.