राजधानी रायपुर से एयर इंडिया की सेवाएं आज से बंद, विदेश यात्रा करने वालो की बड़ी मुश्किलें…

रायपुर , 13 फरवरी 2023 : Raipur News : राजधानी रायपुर में करीब 40 साल तक ऑपरेट करने वाली पहली विमान कंपनी Air India ने सोमवार से अपनी सेवा यहां आज से बंद कर दी है। एयर इंडिया का रायपुर से नाता टूट गया।
बीतें कल यानी 12 फरवरी को आखिरी बार दिल्ली के बाद रायपुर से मुंबई के लिए उड़ान भरी। जिसके बाद आज से उड़ानों को बंद कर दिया गया है। राजधानी रायपुर में एयर इंडिया की फ्लाइट बंद होने से विदेश जाने वाले यात्रियों की मुश्किल बढ़ गई।
बता दें कि रायपुर एयरपोर्ट बनने के बाद यहां पहला विमान एयर इंडिया का ही था। दशकों तक एयर इंडिया की केवल दो ही फ्लाइट रायपुर एयरपोर्ट से उड़ान भरती थी। इसमें एक दिल्ली और दूसरी मुंबई की थी। बाद में कई शहर और जोड़े गए। लेकिन पहली बार ऐसा हो रहा है जब एयर इंडिया ने रायपुर से अपना पूरा कामकाज समेट लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *