प्लैनेट परेड: आज शाम सूर्यास्त के बाद सौरमंडल के 6 ग्रहों का अद्भुत दृश्य
आज शाम सूर्यास्त के बाद एक दुर्लभ खगोलीय घटना घटित होगी, जब हमारे सौरमंडल के 7 ग्रह एक लाइन में आकर परेड करेंगे। यह घटना 396 अरब साल में एक बार होती है। शुक्र, शनि, बृहस्पति, मंगल, नेपच्यून और यूरेनस जैसे ग्रह सूर्य के चारों ओर अपनी कक्षाओं में घूमते हुए एक जगह पर इकट्ठा होंगे, हालांकि सभी ग्रह पूरी तरह से सीधी रेखा में नहीं होंगे।
प्लेनेट परेड को सामान्य आंखों से देखा जा सकता है, लेकिन नेपच्यून और यूरेनस को टेलिस्कोप की मदद से देखना होगा। शुक्र और शनि पश्चिम दिशा में, जबकि बृहस्पति और मंगल पूर्व दिशा में दिखाई देंगे। इस परेड को देखने का सर्वोत्तम समय सूर्यास्त के 45 मिनट बाद होगा।
25 जनवरी को यह परेड फिर से होगी, और 20 फरवरी को सभी 7 ग्रह एक साथ दिखाई देंगे। इस दुर्लभ घटना का दृश्य देखने के लिए शहर से दूर, अंधेरे और साफ आकाश वाली जगह पर जाना चाहिए।