मुफ्त में मिलेगी वयस्कों को कोरोना की बूस्टर डोज…
रायपुर ,14 जुलाई 2022 : मोदी सरकार ने ऐलान किया कि देश की सभी वयस्क आबादी को फ्री में बूस्टर डोज दिये जायेंगे। 15 जुलाई 2022 से अगले 75 दिनों तक 18 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को मुफ्त में बूस्टर डोज दी जाएगी। देश में कोरोना संक्रमण से मुक्त करने हेतु ये फैसला किया है।
केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए इसकी जानकारी देते हुए बताया कि भारत आजादी के 75 वर्ष मना रहा है इसलिए ये फैसला लिया गया है कि 18 से 59 साल तक की उम्र के लोगों को यह सुविधा सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर मिल सकती है।18 साल के अधिक के जिन लोगों ने दो डोज लगवा लिये हैं, वो सभी सरकारी केन्द्रों में जाकर बूस्टर डोज लगवा सकेंगे। पिछले कुछ दिनों से कोरोना के नये मामलों को देखा जा रहा है।
अस्पतालों में इसके लिए करीब 400 रुपये देने पड़ते हैं। जिसके कारण लोग बूस्टर डोज नहीं लगवा रहे हैं। इसे देखते हुए सरकार ने खुद ही सभी को बूस्टर डोज लगवाने का फैसला कर लिया। इस बारे में कई दलों की मांग थी कि पहले की दो खुराकों की तरह ही बूस्टर डोज भी मुफ्त में मुहैया कराई जानी चाहिए।
