रायपुर में कार्रवाई: शिक्षण संस्थानों के पास पान दुकानों से तंबाकू उत्पाद जब्त, संचालकों को चेतावनी

रायपुर। Raipur Municipal Corporation के नगर निवेश विभाग की उड़नदस्ता टीम ने जोन क्रमांक-4 के अंतर्गत आने वाले शिक्षण संस्थानों के आसपास संचालित पान दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई दुकानों से गुटखा, तंबाकू, सिगरेट और पान मसाला के पाउच जब्त किए गए।
यह कार्रवाई Sanjeev Shukla और Gaurav Kumar Singh के आदेश तथा निगम आयुक्त Vishwadeep के निर्देश पर की गई। नगर निगम मुख्यालय के नगर निवेश विभाग की उड़नदस्ता टीम और जोन-4 की टीम ने संयुक्त रूप से छत्तीसगढ़ कॉलेज, संत कँवरराम स्कूल और हिन्दू हाई स्कूल सहित अन्य शिक्षण संस्थानों के आसपास स्थित पान दुकानों की जांच की।
निरीक्षण के दौरान दुकानों में बिक्री के लिए रखे गए गुटखा, तंबाकू और अन्य नशे से संबंधित उत्पादों के कई पाउच मौके पर ही जब्त किए गए। यह कार्रवाई शासन के COTPA Act के प्रावधानों के तहत की गई।

जोन-4 की जोन कमिश्नर डॉ. दिव्या चंद्रवंशी के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई के दौरान कार्यपालन अभियंता शेखर सिंह, सहायक अभियंता दीपक देवांगन, गुलाबचंद कर्ष सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
नगर निगम ने सभी पान दुकान संचालकों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में स्कूलों के आसपास गुटखा, सिगरेट या तंबाकू उत्पादों की बिक्री करते पाए गए तो उनके खिलाफ कोटपा एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

You may have missed