छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी ठंड, पारा 4 डिग्री तक गिरने के आसार

छत्तीसगढ़ में आने वाले दो दिनों के दौरान ठंड का असर बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट का अनुमान जताया है। इसके बाद तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है। मंगलवार को जगदलपुर में सर्वाधिक 30.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया, जबकि पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यहां अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.2 डिग्री अधिक दर्ज हुआ।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 25 नवंबर को रायपुर में आसमान साफ रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

जिलों के तापमान में दिखा अंतर

23 नवंबर 2026 को सुबह 8:30 बजे दर्ज मौसम संबंधी आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश के विभिन्न जिलों में न्यूनतम तापमान में अंतर देखा गया। बस्तर में न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि गरियाबंद में यह 20.5 डिग्री सेल्सियस रहा। रायपुर में न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।