रायपुर: सीएम विष्णुदेव साय ने राज्यपाल रमेन डेका को दी दीपावली की शुभकामनाएं, लोकभवन में की शिष्टाचार भेंट

रायपुर, 7 नवंबर 2026: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर आज लोकभवन में राज्यपाल श्री रमेन डेका से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को पुष्पगुच्छ भेंट कर दीपावली की हार्दिक बधाई एवं आत्मीय शुभकामनाएँ दीं।

मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच प्रदेश की खुशहाली, विकास कार्यों और त्योहारी उल्लास को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए दीपावली के इस पवित्र पर्व को आपसी सौहार्द और उल्लास के साथ मनाने का संदेश दिया।