छत्तीसगढ़ में खनिज विभाग के 28 अधिकारियों का तबादला, 10 जिलों में बदले गए खनिज अधिकारी

उप संचालक से लेकर खनि निरीक्षक तक के अधिकारियों की नई पदस्थापना, मीनाक्षी साहू कोरबा और योगेन्द्र सिंह नवा रायपुर भेजे गए

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तबादलों का सिलसिला लगातार जारी है। दिवाली से पहले राज्य शासन ने खनिज संसाधन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 28 अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। इस सूची में 3 उप संचालक (खनिज प्रशासन), 10 खनि अधिकारी, 9 सहायक खनि अधिकारी और 6 खनि निरीक्षक शामिल हैं। आदेश के तहत प्रदेश के विभिन्न जिलों में पदस्थ अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जारी आदेश के अनुसार, कोरबा जिला कार्यालय की खनिज शाखा में पदस्थ उप संचालक प्रमोद कुमार नायक को दंतेवाड़ा भेजा गया है। वहीं, नवा रायपुर स्थित संचालनालय में पदस्थ उप संचालक मीनाक्षी साहू को कोरबा तथा दंतेवाड़ा में पदस्थ योगेन्द्र सिंह को संचालनालय, भौमिकी एवं खनिकर्म, नवा रायपुर में नई पदस्थापना दी गई है।

खनिज अधिकारियों के तबादलों में शबाना बेगम को बिलासपुर से मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, योगेश साहू को मुंगेली से सरगुजा, ज्योति मिश्रा को राजनांदगांव से नवा रायपुर और अनिल साहू को सरगुजा से मुंगेली भेजा गया है। इसी तरह अवधेश बारिक को बलौदाबाजार-भाटापारा से बीजापुर, दीपक आनंद साहू को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से राजनांदगांव तथा दयानंद तिग्गा को मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर से जगदलपुर स्थानांतरित किया गया है।

इसके अलावा शिखर चेरपा को जगदलपुर से बलरामपुर, छत्रबलेश्वर मौर्य को बीजापुर से बलौदाबाजार-भाटापारा और इंद्रलाल साव को कोरिया से मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी भेजा गया है।

सहायक खनि अधिकारियों और खनि निरीक्षकों की पदस्थापना में भी बदलाव किया गया है। अधिकारियों को रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, कोरबा, बलरामपुर, कोरिया, कांकेर, धमतरी, दंतेवाड़ा, जगदलपुर, सुकमा सहित विभिन्न जिलों में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

छत्तीसगढ़ खनिज विभाग के 28 अधिकारियों की पूरी तबादला सूची

क्र. अधिकारी का नाम एवं पद वर्तमान पदस्थापना नवीन पदस्थापना
1 प्रमोद कुमार नायक, उप संचालक कोरबा दंतेवाड़ा
2 मीनाक्षी साहू, उप संचालक नवा रायपुर कोरबा
3 योगेन्द्र सिंह, उप संचालक दंतेवाड़ा नवा रायपुर
4 शबाना बेगम, खनि अधिकारी बिलासपुर मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर
5 योगेश साहू, खनि अधिकारी मुंगेली सरगुजा
6 ज्योति मिश्रा, खनि अधिकारी राजनांदगांव नवा रायपुर
7 अनिल साहू, खनि अधिकारी सरगुजा मुंगेली
8 अवधेश बारिक, खनि अधिकारी बलौदाबाजार-भाटापारा बीजापुर
9 दीपक आनंद साहू, खनि अधिकारी मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी राजनांदगांव
10 दयानंद तिग्गा, खनि अधिकारी मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जगदलपुर
11 शिखर चेरपा, खनि अधिकारी जगदलपुर बलरामपुर
12 छत्रबलेश्वर मौर्य, खनि अधिकारी बीजापुर बलौदाबाजार-भाटापारा
13 इंद्रलाल साव, खनि अधिकारी कोरिया मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी
14 उमेश भार्गव, सहायक खनि अधिकारी रायपुर खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
15 भरत लाल बंजारे, सहायक खनि अधिकारी राजनांदगांव दुर्ग
16 उत्तम खुटे, सहायक खनि अधिकारी बालोद बलौदाबाजार-भाटापारा
17 दीपक तिवारी, सहायक खनि अधिकारी दुर्ग राजनांदगांव
18 वरुण पांडे, सहायक खनि अधिकारी खैरागढ़-छुईखदान-गंडई रायपुर
19 राहुल गुड़ाटी, सहायक खनि अधिकारी बलरामपुर कोरबा
20 सुभाष साहू, सहायक खनि अधिकारी धमतरी बलरामपुर
21 राजेश वर्मा, सहायक खनि अधिकारी कोरबा कोरिया
22 नेहा टंडन, सहायक खनि अधिकारी सरगुजा नवा रायपुर
23 मंडल गुहा, सहायक खनि अधिकारी कांकेर दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा
24 अश्वनी झाड़ी, खनि निरीक्षक दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जगदलपुर
25 सुब्रत साना, खनि निरीक्षक बलरामपुर धमतरी
26 भूपेंद्र भक्त, खनि निरीक्षक बलौदाबाजार-भाटापारा कांकेर
27 विवेक कुमार चंद्राकर, खनि निरीक्षक सारंगढ़-बिलाईगढ़ सुकमा
28 मंथन कमरो, खनि निरीक्षक सुकमा सारंगढ़-बिलाईगढ़

प्रशासनिक आधार पर हुए इन तबादलों से खनिज विभाग के जिला कार्यालयों और संचालनालय में अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।