आदम जाति कल्याण विभाग कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ द्वारा धरणा प्रर्दशन, बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता गौरी शंकर श्रीवास ने दिया समर्थन…

रायपुर, 18 अगस्त 2022: आदिम जाति कल्याण विभाग कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़, पंजीयन क्रमांक 30183 के बैनर तले एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर प्रदेश की सभी संभाग से कर्मचारी राजधानी रायपुर में उपस्थित होकर अपने मांगों के संबंध में दिनांक 18/08/2022 को धरना स्थल बुढ़ापारा में एकत्रित होकर 4 सूत्रीय अपने मांगों के लेकर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता गौरी शंकर श्रीवास ने अपना पूरा समर्थन दिया और कहा कि – ‘विपक्ष के खिलाफ इस आंदोलन में हम सब आपके साथ हैं, यदि लाठी खाने की बात आयेगी तो मैं सबसे आगे रहूंगा आप सबके’।

धरना प्रदर्शन में निम्नानुसार मांगों के संबंध में ध्यानाकर्षण कराया गया है – 

1. विभाग में कार्यरत समस्त (अका./ कलेक्टर / दैनिक/ संविदा एवं कलेक्टर द्वारा निर्धारित मजदूरी दर पर वेतन प्राप्त करने वाले एवं 2003 में बस्तर, सरगुजा पैकेज के तहत भर्ती समस्त कर्मचारियों को वेतनमान निर्धारण कर नियमितीकरण किया जाए। 

2. कोरोना काल का वेतन भुगतान एवं पूर्ण कार्य वापसी।

3. विभाग से दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी प्रथा बंद किया जाए। 

4. विभाग में कार्यरत हायर सेकेण्डरी उत्तीर्ण कर्मचारियों को अधीक्षक पद पर पदोन्नति किया जाए।

धरना में उपस्थिति रही:

 दिलीप, चन्द्रशेखर साहू, मुकेश घृतलहरे, लक्ष्मण ध्रुव, चेलाराम कन्नौजे, हीरालाल साहू, विमला यादव, खिलेश्वरी निषाद, अनुसुईया निर्मलकर, फत्तेलाल साहू, अजीत नेताम (धमतरी), नारायण दीवान (महासमुंद), नती मिंजो बाई (जशपुर ), फ्लोरिना बाई (जशपुर ), दीपक राम (अंबिकापुर), कोसले (कबीरधाम), चन्द्रशेखर मनहरे (बलौदाबाजार) आदि।

You may have missed