प्रदेश में कल बंद रहेंगे शराब और मांस-मटन की दुकानें, आदेश जारी…

रायपुर,18 अगस्त 2022 : प्रदेश में कल श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जायेगा. इस बीच राज्य सरकार ने कल 19 अगस्त को ‘श्री कृष्ण जन्माष्टमी’ के दिन छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इस दिन प्रदेश में सभी देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानों को बंद करने का आदेश जारी कर दिया है। इसके साथ ही नगरीय निकायों की सीमा में स्थित एवं मांस मटन बिक्री दुकाने भी बंद रहेगी।
शुष्क दिवस में प्रदेश के जिलों में स्थित समस्त देशी मदिरा एवं विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों, रेस्टोरेंट बार, होटल बार, क्लब आदि बंद रखे जाएंगे। आबकारी विभाग द्वारा शुष्क दिवस तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा पशुवध गृह बंद रखने के संबंध में मंत्रालय से आदेश जारी कर दिया गया है।
इस आदेश का उलंघन करते पाए जाने पर जिला, संभाग और राज्य स्तरीय उड़नदस्तों द्वारा अवैध मदिरा के परिवहन एवं विक्रय की रोकथाम के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे।

You may have missed