बीरगांव निगम में ‘मोर मकान मोर चिन्हारी’ योजना के तहत 104 हितग्राहियों को आवास आवंटित
बीरगांव, 26 मई 2026।
नगर पालिक निगम बीरगॉव के सभा कक्ष में मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत संचालित “मोर मकान मोर चिन्हारी” योजना के तहत 104 हितग्राहियों को लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से आवास आवंटित किए गए। कार्यक्रम में हितग्राहियों की उपस्थिति में पारदर्शी तरीके से लॉटरी निकालकर आवास आवंटन प्रक्रिया पूर्ण की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर नन्द लाल देवांगन उपस्थित रहे। वहीं आयुक्त युगल किशोर उर्वसा, नोडल अधिकारी धन्नू लाल देवांगन एवं असिस्टेंट नोडल अधिकारी कृष्ण विजय सिंह सहित नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
महापौर ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। वहीं निगम प्रशासन ने हितग्राहियों को योजना का लाभ पारदर्शी प्रक्रिया के तहत उपलब्ध कराने की बात कही।
