शक्ति वाला वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा बच्चों को स्वेटर वितरण
ठंड के मौसम को देखते हुए शक्ति वाला वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा नवीन प्राथमिक शाला, धरमपुरा में अध्ययनरत बच्चों को स्वेटर का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम संस्था की अध्यक्ष श्रीमती श्वेता ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
उल्लेखनीय है कि शाला की प्रधान पाठक श्रीमती शीला ठाकुर ने बच्चों के पास ठंड के मौसम में स्वेटर न होने की जानकारी संस्था की अध्यक्ष श्रीमती श्वेता ठाकुर के समक्ष रखी थी। इस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए श्रीमती श्वेता ठाकुर ने अपनी संस्था एवं टीम के सहयोग से बच्चों को स्वेटर प्रदान कर सेवा कार्य किया।

इस अवसर पर संस्था की ओर से बच्चों की सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। स्वेटर पाकर बच्चों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।
कार्यक्रम में सहयोगी साथियों के रूप में श्री अभिषेक ठाकुर, श्रीमती नीना परमार, श्री महेश अयंगार, श्रीमती मीना सेन एवं श्रीमती माधुरी वर्मा की उपस्थिति रही।
संस्था द्वारा किए गए इस मानवीय प्रयास की स्थानीय स्तर पर सराहना की जा रही है।
