छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, 81.87% छात्र हुए पास—बालिकाओं ने फिर मारी बाज़ी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस बार परीक्षा का कुल परिणाम 81.87% रहा है। कुल 2 लाख 40 हजार 356 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 1 लाख 94 हजार 906 परीक्षार्थी सफल घोषित किए गए।

परीक्षाएं 1 मार्च से 28 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वयं इस वर्ष का परीक्षा परिणाम जारी किया।

बालिकाओं ने फिर दिखाया दम

इस वर्ष भी बालिकाओं ने प्रदर्शन में बालकों को पीछे छोड़ दिया।

  • बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत: 84.67%

  • बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत: 78.07%

पिछले साल की तुलना में क्या रहा अंतर?

पिछले साल के आंकड़ों के अनुसार:

  • फर्स्ट डिवीजन: 88,101 छात्र (34.07%)

  • सेकेंड डिवीजन: 1,09,185 छात्र (42.22%)

  • थर्ड डिवीजन: 11,498 छात्र (4.45%)

हालांकि इस वर्ष के डिवीजन वाइज आंकड़े अभी सार्वजनिक नहीं किए गए हैं, लेकिन कुल पास प्रतिशत में सुधार देखा गया है।