डोंगरगढ़ रोपवे हादसे पर मुख्यमंत्री साय ने जताई चिंता, भरत वर्मा गंभीर रूप से घायल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने डोंगरगढ़ रोपवे हादसे पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि इस घटना की जानकारी मिलते ही वह सतर्क हो गए हैं। हादसे के वक्त रोपवे ट्रॉली में वरिष्ठ भाजपा नेता रामसेवक पैकरा और भाजपा प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा समेत कई लोग सवार थे।

हादसे में रामसेवक पैकरा सुरक्षित हैं, जबकि भरत वर्मा गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मुख्यमंत्री ने भरत वर्मा के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

यह हादसा उस वक्त हुआ जब मां बम्लेश्वरी पहाड़ पर स्थित रोपवे की एक ट्रॉली अचानक टूटकर नीचे गिर गई। स्थानीय लोगों और सुरक्षाकर्मियों की त्वरित मदद से घायल भरत वर्मा को तुरंत राजनांदगांव अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

इस घटना ने रोपवे की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मुख्यमंत्री साय ने प्रशासन से पूरी जांच कर जल्द रिपोर्ट देने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed