शिवपुरी जिले में एयरफोर्स का फाइटर प्लेन क्रैश, घायल पायलट की तस्वीर आई सामने

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में बहरेटा सानी गांव के पास एक एयरफोर्स का फाइटर प्लेन क्रैश हो गया। हादसे के बाद घायल पायलट की तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह मोबाइल पर किसी से बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि मौके पर पहुंचे ग्रामीण उन्हें संभाल रहे हैं।

 

 

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है और पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी है। हालांकि, प्लेन कहां उड़ा था और कहां जा रहा था, इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है, और न ही हादसे की वजह का पता चल सका है।