रायपुर: कालीबाड़ी से सिद्धार्थ चौक तक अतिक्रमण हटाने का अभियान, 40 से अधिक अतिक्रमण हटाए गए
January 24, 2025 Yogesh Katre
रायपुर – आज लगातार दूसरे दिन रायपुर जिला कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर लाल उम्मेद सिंह के निर्देशन में रायपुर नगर पालिक निगम, जिला पुलिस प्रशासन और यातायात विभाग द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य राजधानी रायपुर के मार्गों पर अतिक्रमण हटाना और नागरिकों को सुगम आवागमन प्रदान करना है।


आज के अभियान में कालीबाड़ी चौक से सिद्धार्थ चौक तक स्थित टिकरापारा मुख्य मार्ग क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने का कार्य किया गया। नगर निगम रायपुर के नगर निवेशक आभाष मिश्रा, डीएसपी श्री सतीश ठाकुर और सहायक अभियंता नगर निवेश विभाग आशुतोष सिंह की उपस्थिति में यह अभियान चलाया गया। इस दौरान लगभग 40 से अधिक अतिक्रमण सड़क से हटाए गए।

टीम प्रहरी का यह लोकहितकारी अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि जनसुविधा को सुनिश्चित करते हुए नागरिकों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सके।

