रायपुर नगर निगम के अधिकारियों को उत्कृष्ट कार्यों के लिए आयुक्त ने किया सम्मानित

रायपुर: नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा ने आईटी एक्सपर्ट श्री रंजीत रंजन, कार्यपालन अभियंता श्री अंशुल शर्मा और सहायक अभियंता श्री योगेश कडु को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया।

श्री रंजीत रंजन को ऑनलाइन संपत्तिकर प्रणाली, फाइनेंस मैनेजमेंट सिस्टम, होर्डिंग मैनेजमेंट सिस्टम, और ई-चालान प्रणाली के सफल विकास और संचालन के लिए प्रोत्साहित किया गया। वहीं, श्री अंशुल शर्मा को फास्ट फोर व्हीलर ई-चार्जिंग स्थापना और प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण में उनके योगदान के लिए सराहा गया। सहायक अभियंता श्री योगेश कडु को स्वच्छ भारत मिशन, स्वच्छ सर्वेक्षण कार्य और अमृत मिशन के तहत एसटीपी में उपचारित जल आपूर्ति के लिए किए गए महत्वपूर्ण कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

इन सभी अधिकारियों को प्रतीक चिन्ह देकर उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण के लिए सम्मानित किया गया। आयुक्त श्री मिश्रा ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके उत्कृष्ट योगदान से नगर निगम और स्मार्ट सिटी के कार्यों में महत्वपूर्ण बदलाव आया है।