BIG NEWS : मुकेश अंबानी ने रिलायंस जियो से दिया इस्तीफा, अब से ये रहेगे चेयरमैन…
नई दिल्ली, 28 जून 2022 : अरबपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो में बड़ा बदलाव हुआ है। मुकेश अंबानी ने कंपनी के डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके बड़े बेटे आकाश अंबानी को कंपनी के बोर्ड का चेयरमैन बनाया गया है। मार्केट रेगुलेटरी सेबी (SEBI) को दी गई जानकारी में कंपनी ने बताया कि 27 जून 2022 को बोर्ड की मीटिंग रखी गई थी। इसमें रिलायंस जियो के बोर्ड ने आकाश अंबानी को बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त करने को मंजूरी दे दी।
सेबी को दी गई जानकारी के मुताबिक, मुकेश अंबानी 27 जून, 2022 को रिलायंस जियो के डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है। रिलायंस जियो के नए चेयरमैन आकाश अंबानी पहले कंपनी में नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर रह चुके हैं।
SHOCKING RESIGN!!!
Follow @AmrevShashwat for more trending updates. Please like, comment and retweet the tweet.#Ambani #MukeshAmbani #AakashAmbani #Chairman #Director pic.twitter.com/VbIAFNd2A5
— shashwat amrev (@AmrevShashwat) June 28, 2022
