बीजेपी के पापों की सजा आम जनता क्यों भुगते,? ममता बनर्जी…

पश्चिम बंगाल, 11 जून 2022 : आज सुबह पश्चिम बंगाल के हावड़ा स्थित पांचला बाज़ार में दंगाइयों ने पुलिस के ऊपर पत्थर बरसाना शुरू कर दिया, घरों में तोड़फोड़ और दुकानों को आग के हवाले भी किया। इस मामले में अभी तक पुलिस के द्वारा 70 लोगों की गिरफ़्तारी हों चुकी हैं। भीड़ को भगाने के लिऐ आंसू गैस का सहारा भी लेना पड़ा हैं।

हावड़ा में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। धारा 144 भी लगा दी गई हैं।
जिले के सभी पुलिस कप्तानों को निर्देशित किया गया हैं की दंगाइयों के खिलाफ़ कड़ी कार्यवाही की जाये।

वही यूपी में अबतक 277 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं जिसमें से अकेले 68 गिरफ्तारी बस प्रयागराज में हुई हैं। इसके अलावा 50 हाथरस 48 सहारनपुर 28 अंबेडकर नगर से 25 मुरादाबाद से और 08 लोग फिरोजाबाद से गिरफ़्तार किये गये हैं।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा हैं की कुछ राजनीतिक दल हिंसा भड़काने का प्रयास कर रहें हैं उनके ऊपर कठोर कार्यवाही की जायेगी और उन्होंने कहा की बीजेपी के पापों की सजा आम जनता क्यों भुगत रहीं हैं।

You may have missed