छत्तीसगढ़ बनाने जा रहा 3 विश्व रिकॉर्ड , प्रदेश के गली गली में होगा भव्य आयोजन…

रायपुर : 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए पुरे देश में जोर शोर से तैयारी जारी हैं. इस दिन को दीपावली पूर्व के रूप में मनाया जाने वाला है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ राष्ट्रवादी संघ 21 जनवरी को कुछ अलग करने की चाह में तीन विश्व रिकॉर्ड बना रहा है।
बता दे छत्तीसगढ़ राष्ट्रवादी संघ के प्रदेश संयोजक वीरेंद्र दुबे ने बताया कि प्रदेश को धान का कटोरा कहा जाता है इसलिए 21 जनवरी को धान से बनी हुई विश्व की सबसे बड़ी रंगोली प्रदेशवासियों को देखने मिलेगी और विश्व का सबसे बड़ा गमछा लगभग 2000 मीटर का प्रभु श्री राम के चरणों में समर्पित किया जा रहा है।
गमछा में जय श्री राम लिखा हुआ होगा इसके साथ ही शोभायात्रा का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें 501 बच्चे प्रभु श्री राम के वेशभूषा में होंगे। झांकी साइंस कॉलेज से राम मंदिर तक जाएगी। छत्तीसगढ़ के गली-गली में भव्य आयोजन प्रभु राम के लिए होने वाला है।