दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल का बेमेतरा दौरा, नंदकुमार साय का कांग्रेस में प्रवेश को लेकर दी प्रतिक्रिया

दुर्ग , 05 मई 2023 : दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल आज बेमेतरा दौरे पर है। इस दौरान जिला मुख्यालय स्थित पुराना रेस्ट हाउस पहुंचे। जहां भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। वही इस दौरान उन्होंने डॉ नंदकुमार साय के कांग्रेस प्रवेश को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वे भारतीय जनता पार्टी के सम्मानिय नेता थे।
पार्टी ने हर स्तर पर उन्हें सम्मान दिया है। भारतीय जनता पार्टी सागर है यहाँ सब कोई आते है और डुबकी लगाकर चल देते है। और जाने वाले लोग जाते रहते हैं। किन जो स्थाई होते हैं वह पार्टी को ताकत देती है, हिम्मत देती है, मनोबल बढ़ाती है और पार्टी को आगे ले जाती है।