महिला के शरीर पर फन काढ़कर चार घंटे तक बैठा रहा कोबरा , सहम गए परिवारवाले…

बिलासपुर , 13 अप्रैल 2023 : छत्‍तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में घर पर सो रही महिला के ऊपर कोबरा नाग सांप चढ़कर फन काढ़कर खड़ा हो गया। इस बीच महिला की बेटी की नजर सांप पर पड़ी। फिर अपनी मां को आवाज दी। गनीमत यह रही कि सांप ने महिला को डसा तक नहीं। बता दे कि सांप का नाम सुनकर ही हाथ-पैर कांपने लगते हैं। ऐसे में गांव की एक महिला हाथ में लिपटे कोबरा नाग के साथ चार घंटे तक दम साधे पड़ी रही। ऐसा कर उसने अपने साथ-साथ बेटी की भी जान बचा ली।

बता दे कि कोनी थाना क्षेत्र के गतौरी निवासी यशोदा लोनिया (35) गांव में ही रोजी-मजदूरी करती है। मंगलवार की रात को वह अपनी बेटी रोशनी (18) के साथ तखत पर सो रही थी। करीब दो बजे उसके हाथ में कुछ रेंगने का एहसास हुआ। पता चला सांप है तो समझदारी से काम लेते हुए पहले अपनी बेटी रोशनी को बिस्तर से उठकर जाने के लिए कहा।

रोशनी ने कमरे की लाइट जलाई तो देखा कि नाग उसकी मां के हाथ को लपेटकर फन लगाए बैठा था। उसने तत्काल घर में और रिश्तेदारों को जानकारी दी। रात में ही सपेरे की तलाश शुरू हुई। पास के गांव रमतला से सपेरे को बुलाया गया। उसके पहुंचने तक सुबह के करीब 6 बज चुके थे। सपेरे ने सांप को किसी तरह महिला के हाथ से अलग किया। इस समय तक महिला बिना हिले-डुले दम साधे सोई रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed