बलौदाबाजार-भाटापारा सड़क हादसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया दुःख, मृतक के परिजनों को दो लाख देने की घोषणा की…

बलौदाबाजार , 24 फरवरी 2023 : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सहायता राशि की घोषणा की है. प्रत्येक मृतक के परिजनों को (PMNRF) प्रधानमंत्री नेशनल रिलीफ फंड से दो लाख रुपए दिए जाएंगे. वहीं घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे.

बता दें कि, साहू परिवार के सदस्य शादी के बाद चौथिया कार्यक्रम में शामिल होने के बाद जब अर्जुनी से खिलोरा वापस अपने घर लौट रहे थे, तभी DPWS स्कूल खमरिया के पास पिकअप वाहन को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गयी, जबकि 10 लोग घायल हो गये। गंभीर रूप से घायल 2 लोगों को रायपुर रेफर किया गया है।