विधानसभा चुनाव : भाजपा ने जारी की 48 प्रत्याशियों की सूची , देंखे लिस्ट…
त्रिपुरा , 28 जनवरी 2023 : त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने 48 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। पार्टी की तरफ से जारी लिस्ट के मुताबिक, मुख्यमंत्री माणिक साहा टाउन बार्दोवाली सीट से ही चुनाव लड़ेंगे. वहीं केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक धनपत सीट से चुनाव लड़ेंगी।
भाजपा नेताओं अनिल बलूनी और संबित पात्रा ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजिक एक संवाददाता सम्मेलन में त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के उम्मीदवारों की घोषणा की।
भौमिक केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार में केंद्रीय मंत्री हैं। वह त्रिपुरा से सांसद हैं। 2018 के पिछले विधानसभा चुनाव में वामपंथ के गढ़ माने जाने वाले त्रिपुरा में भाजपा ने सरकार बनाई थी।

