मौसम ने बदली करवट , प्रदेश में कल कुछ ऐसा रहेगा मौसम…

रायपुर , 1 नवंबर 2022 : प्रदेश में मानसून खत्म होने के बाद अब ठंड ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। दरअसल उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं के प्रभाव से प्रदेश में कल बुधवार को तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। छत्तीसगढ़ मौसम विभाग की मानें तो आज बस्तर संभाग के दक्षिणी छोर में एक दो स्थानों पर वर्षा होने की सम्भावना है।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचपी चंद्रा ने बताया कि उत्तर से शुष्क- ठंडी हवाओं के साथ बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त हवाएं ऊपरी और मध्य वायुमंडल में आने की प्रबल संभावना है। न्यूनतम तापमान में दक्षिण छग में 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज किया गया है। उत्तर छग में वृद्धि का ट्रेंड तो है पर विशेष परिवर्तन नहीं हुआ है।
आज भी स्थिति यही रहने की सम्भावना है। बस्तर संभाग के दक्षिणी छोर में एक दो स्थानों पर वर्षा होने की सम्भावना है । मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं के प्रभाव से नवंबर में ठंड बढ़ेगी। उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं के प्रभाव से बुधवार से न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने वाली है।

You may have missed