छत्तीसगढ़ के 9 तीर्थयात्री फंसे अमरनाथ में, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी…
रायपुर 10 जुलाई 2022 : बाबा बर्फानी नाथ के गुफा में पास विगत दिनों बादल फटने से अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 65 घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। वहीं, 40 से अधिक लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। इसी बीच जानकारी मिल रही है कि छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के 9 लोग शेषनाग बेस कैंप में फंसे हुए हैं, आपदा प्रबंधन टीम लगातार रेस्क्यू किया है।
वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर छत्तीसगढ़ शासन ने अमरनाथ हादसे में फंसे छत्तीसगढ़ के तीर्थ यात्रियों की सहायता के लिए दो हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। इनमें नई दिल्ली स्थित आवासीय आयुक्त कार्यालय के लाएजन अधिकारी गणेश मिश्रा का मोबाइल नंबर+919997060999 , तथा छत्तीसगढ़ सदन का हेल्पलाइन नंबर 01146156000 है। आपदा में फंसे तीर्थ यात्री या उनके परिजन इन नम्बरों में सम्पर्क कर सूचना दे सकते हैं।
मिली जानकारी के अनुसार पलारी ब्लॉक के 9 लोगों की टीम अमरनाथ यात्रा पर गई हुई थी, लेकिन इसी दौरान बादल फटने से यात्रा में गए सैकड़ों यात्री फंस गए हैं। इनमें पलारी ब्लॉक के यात्री भी फंसे हुए हैं। फिलहाल छत्तीसगढ़ से गए यात्री सुरक्षित हैं और उन्हें शेषनाग बेस कैंप में ठहराया गया है।
गौरतलब है कि शुक्रवार शाम अमरनाथ में बादल फटने से बाढ़ के कारण पानी भर गया था। बादल फटने की घटना के कारण मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 16 हो गई है, जिसमें मृतकों में 7 पुरूष और 6 महिलाएं हैं जबकि, अन्य 2 शवों की अभी पहचान की जानी है। इस घटना में लगभग 65 लोग घायल हुए जिनमें से मलबे से जिंदा निकाले गए। वहीं 65 लोगों को का अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
